UTTARAKHAND

डीएम पौड़ी धिराज गर्ब्याल बने नैनीताल के जिलाधिकारी

एक दर्जन आईएएस अधिकारियों के दायित्वों में किया गया फेरबदल

देवभूमि मीडिया ब्यूरो

देहरादून। राज्य शासन ने एक दर्जन आइएएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया है। कुछ जिलों के जिलाधिकारी भी बदले गए हैं। अल्मोड़ा के डीएम रहे नितिन भदौरियों को शिक्षा महानिदेशक बनाया गया। पौड़ी के डीएम रहे धीरज गबर्याल को नैनीताल का जिलाधिकारी बनाया गया है।

सचिव मीनाक्षी सुंदरम से महानिदेशक शिक्षा का अतरिक्त प्रभार हटाया गया है। आइएएस सवीन बंसल को डीएम नैनीताल के पद से हटाते हुए अपर सचिव स्वास्थ्य की जिम्मेदारी दी गई है। पौड़ी के डीएम धीराज गर्ब्याल को डीएम नैनीताल बनाया गया। विजय जोगदंडे को डीएम पिथौरागढ़ से डीएम पौड़ी की जिम्मेदारी दी गई है।

नितिन भदोरिया को डीएम अल्मोड़ा से हटाते हुए अपर सचिव विद्यालय शिक्षा व विद्यालयी शिक्षा के महानिदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुरेंद्र नारायण पांडे को डीएम चंपावत से डीएम अल्मोड़ा बनाया गया। विनीत तोमर को सीडीओ हरिद्वार से डीएम चंपावत बनाया गया।

सोनिका को एनएचएम के मिशन निदेशक की अतरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। आनंद स्वरूप को डीएम पिथौरागढ़ बनाया गया है। प्रदेश सरकार के कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग के सचिव (प्रभारी) भूपाल सिंह मनराल के इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

devbhoomimedia

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : देवभूमि मीडिया.कॉम हर पक्ष के विचारों और नज़रिए को अपने यहां समाहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह जरूरी नहीं है कि हम यहां प्रकाशित सभी विचारों से सहमत हों। लेकिन हम सबकी अभिव्यक्ति की आज़ादी के अधिकार का समर्थन करते हैं। ऐसे स्वतंत्र लेखक,ब्लॉगर और स्तंभकार जो देवभूमि मीडिया.कॉम के कर्मचारी नहीं हैं, उनके लेख, सूचनाएं या उनके द्वारा व्यक्त किया गया विचार उनका निजी है, यह देवभूमि मीडिया.कॉम का नज़रिया नहीं है और नहीं कहा जा सकता है। ऐसी किसी चीज की जवाबदेही या उत्तरदायित्व देवभूमि मीडिया.कॉम का नहीं होगा। धन्यवाद !

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »