UTTARAKHAND

विधायक अमनमणि पर दर्ज मुकदमे में बढ़ सकती हैं धाराएं

सरकारी कार्य में बाधा और सरकारी कर्मचारी से अभद्रता की धाराएं मुकदमे में बढ़ सकती हैं

पुलिस और प्रशासन के अफसरों पर अपर मुख्य सचिव के पत्र और देहरादून जिला प्रशासन की परमिशन की धौंस धमाई

कर्णप्रयाग और गौचर में विधायक त्रिपाठी ने किया था हंगामा

देवभूमि मीडिया ब्यूरो
देहरादून। भले ही उत्तराखंड पुलिस और प्रशासन यूपी के विधायक और उनके साथियों को क्वारान्टाइन नहीं कर पाए, लेकिन उनके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा और सरकारी कर्मचारी से अभद्रता की धाराएं उस मुकदमे में बढ़ सकती, जो उनके खिलाफ मुनिकी रेती थाना में दर्ज किया गया है।

जरूर पढ़ें- विधायक ने कहा, लॉकडाउन में शराब की बिक्री नहीं रोक सकते तो यह सुझाव मान लीजिए

अपर मुख्य सचिव की पैरवी पर देहरादून जिला प्रशासन ने यूपी के विधायक और उनके साथियों को उत्तराखंड भ्रमण की अनुमति दी थी। अपर मुख्य सचिव विधायक सहित 11 लोगों और तीन गाड़ियों को उत्तराखंड की सैर की परमिशन देने की पैरवी की थी, लेकिन जिला प्रशासन ने विधायक समेत आठ लोगों के नाम ही अनुमति पत्र में शामिल किए थे।

जरूर पढ़ें- सबसे बड़ा सवाल : आखिर विधायक के सैर-सपाटे के लिए योगी के नाम का सहारा लेने का आइडिया था किसका ?

यूपी के विधायक त्रिपाठी का तीन गाड़ियों का काफिला अपर मुख्य सचिव के पत्र औऱ जिला प्रशासन की अनुमति की धौंस जमाते हुए चमोली जिला की ओर आगे बढ़ रहा था। रास्ते में रोके जाने पर पुलिस और प्रशासन के साथ अभद्रता भी की गई। इस मामले में जानकारी मिली है कि मुनिकी रेती थाना में दर्ज मुकदमे में त्रिपाठी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा और सरकारी कर्मचारी से अभद्रता की धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं।

जरूर पढ़ें- अब देखते हैं सरकार का जीरो टालरेंस ! 

इस मामले में पुलिस महानिदेशक (लॉ एंड आर्डर) अशोक कुमार का कहना है कि विधायक त्रिपाठी के मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अगर पुष्टि होती है तो निश्चित रूप से कार्रवाई होगी।
रविवार दोपहर यूपी विधायक अमनमणि त्रिपाठी तीन कारों के काफिले के साथ लेकर कर्णप्रयाग के पास गौचर चेकपोस्ट पहुंचे। त्रिपाठी के साथ दस लोग और गाड़ियों में सवार थे। चेकपोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने इनको रोक लिया। विधायक ने पुलिसकर्मियों को अनुमति पत्र दिखाया, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं दी।

जरूर पढ़ें- उत्तराखंड में नियम विरुद्ध कार्य करने वाले नौकरशाह को निलंबित करने की उठी मांग

आरोप है कि विधायक ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता शुरू कर दी। सूचना मिलने पर कर्णप्रयाग के एसडीएम वैभव गुप्ता ने विधायक से फोन पर बात की। गुप्ता ने विधायक को लॉकडाउन के नियमों के बारे में जानकारी दी। विधायक को यह भी बताया कि भले ही उनके पास अनुमति है, लेकिन नियमानुसार उन्हें क्वारंटाइन करना होगा। इसके बाद भी विधायक कुछ सुनने को तैयार नहीं हुए। उन्होंने एसडीएम से कहा कि मेरे पास बदरीनाथ और केदारनाथ जाने के लिए अनुमति पत्र है।
बाद में पुलिस और प्रशासन के सख्त तेवर देखकर विधायक त्रिपाठी अपने काफिले के साथ वापस लौट गए। मुनिकीरेती पुलिस ने काफिले को रोका तो यहां भी विधायक ने अपनी हेकड़ी दिखाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने विधायक और उनके साथियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर दिए।  

 

devbhoomimedia

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : देवभूमि मीडिया.कॉम हर पक्ष के विचारों और नज़रिए को अपने यहां समाहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह जरूरी नहीं है कि हम यहां प्रकाशित सभी विचारों से सहमत हों। लेकिन हम सबकी अभिव्यक्ति की आज़ादी के अधिकार का समर्थन करते हैं। ऐसे स्वतंत्र लेखक,ब्लॉगर और स्तंभकार जो देवभूमि मीडिया.कॉम के कर्मचारी नहीं हैं, उनके लेख, सूचनाएं या उनके द्वारा व्यक्त किया गया विचार उनका निजी है, यह देवभूमि मीडिया.कॉम का नज़रिया नहीं है और नहीं कहा जा सकता है। ऐसी किसी चीज की जवाबदेही या उत्तरदायित्व देवभूमि मीडिया.कॉम का नहीं होगा। धन्यवाद !

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »