UTTARAKHAND

पलायन आयोग में पांच और सदस्य हुए नामित

राज्य से पलायन को रोकना हमारे लिये बड़ी चुनौती : मुख्यमंत्री 

देवभूमि मीडिया ब्यूरो 
देहरादून : मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग में 5 सदस्यों को नामित करने की स्वीकृति प्रदान की है। नामित सदस्यों में श्री रामप्रकाश पैन्यूली टिहरी गढ़वाल, श्री सुरेश सुयाल रानीखेत अल्मोड़ा, श्री दिनेश रावत घण्डियाल पौडी गढ़वाल, श्री अनिल सिंह शाही अल्मोड़ा एवं श्रीमती रंजना रावत भीरी रूद्रप्रयाग शामिल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग में सदस्यों के नामित किये जाने से आयोग को अपने कार्यो को बेहतर ढ़ंग से संचालन में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य से पलायन को रोकना हमारे लिये बड़ी चुनौती रही है। इसके लिये व्यापक स्तर पर स्वरोजगार परक विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन किया गया है। बड़ी संख्या में राज्य के युवा इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए आगे आये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »