DEHRADUNUTTARAKHAND

CM धामी ने 77वें गणतंत्र दिवस पर आवासीय परिसर में फहराया ध्वज, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

CM धामी ने 77वें गणतंत्र दिवस पर आवासीय परिसर में फहराया ध्वज, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

देहरादून।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ भी दिलाई। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य हो रहे हैं। सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लिए हम सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन करना है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा राज्य के समग्र विकास के लिए हर क्षेत्र में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »