24 घंटे बाद मौसम लेगा करवट
अगर अभी तक गेहूं की फसल नहीं कटाई है तो जल्द कटा लें।
24 घंटे बाद मौसम अपने रंग दिखाना शुरू कर देगा।।। प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम करवट ले सकता है। आसमान में बादल छाने, हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं तेज आंधी चलने की संभावना जताई गई है।

