UttarakhandUTTARAKHAND

मुख्यमंत्री ने कॉर्बेट से लाई बाघिन को राजाजी टाइगर रिजर्व के मोतीचूर वन क्षेत्र में बाड़े से छोड़ा

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव एवं प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने शनिवार को मोतीचूर रेंज में राजाजी नेशनल पार्क का भ्रमण किया।

Big News : रुद्रप्रयाग में तुंगनाथ के ऊपर चंद्रशिला के पास 2 युवकों पर गिरी बिजली, SDRF ने किया रेस्क्यू

इस अवसर पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के वन क्षेत्र से लाई गई एक बाघिन को राजाजी टाइगर रिजर्व के मोतीचूर वन क्षेत्र में बाड़े से छोड़ा गया।

उत्तराखंड में विधानसभा बैकडोर भर्तीयों में हुए भ्रष्टाचार पर माननीय सुप्रीम कोर्ट ने फिर लगाई मुहर- अभिनव थापर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राजाजी नेशनल पार्क का यह क्षेत्र पर्यटन हब बने, लोग यहां के प्राकृतिक सौंदर्य को देखने आएं, इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। आज राजाजी नेशनल पार्क के मोतीचूर रेंज में एक बाघिन को छोड़ा गया है।

Breaking news: स्वास्थ्य विभाग में हुए बंपर तबादले, देखिए आदेश

इकोलॉजी और इकोनॉमी में संतुलन बनाए रखने एवं पर्यावरण के संरक्षण और संवर्द्धन की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. के सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक, मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक समीर सिन्हा उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »