CRIME
त्यूनी के पास कार दुर्घटना : एक ही परिवार की छह लाशें देख आंख हुई नम


देहरादून : त्यूणी के पास बानपुर गांव से त्यूणी की ओर आ रही कार गांव से एक किलोमीटर आगे अनियंत्रित होकर पांच सौ मीटर गहरी खाई में गिर जाने से सीआइएसएफ के सब इंस्पेक्टर समेत उनके परिवार के छह लोगों की हादसे में मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को खाई से बाहर निकाला। एसएसपी देहरादून निवेदिता कुकरेती ने बताया कि सभी के शव खाई से निकाले जा चुके हैं।
स्थानीय लोगों की सूचना पर त्यूनी पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य किया। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। तहसीलदार कृष्ण जोशी ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए कहा जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मृतकों का पोस्टमार्टम राजकीय अस्पताल त्यूणी में कराया जा रहा है। राजस्व निरीक्षक केशव दत्त जोशी ने कहा पुलिस पंचनामे की कार्रवाई कर रही है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
हादसे में बानपुर के पवन नेगी (32 वर्ष) पुत्र तेग सिंह, उनकी पत्नी रश्मि नेगी(26 वर्ष), चार साल की बेटी इशिका के साथ ही पवन की बहन सुमन तोमर(33 वर्ष) पत्नी संदीप तोमर, पांच वर्षीय भांजा आरंभ तोमर निवासी गास्की जौनसार हाल निवासी धर्मावाला- विकासनगर और बुआ मूर्ति देवी(72 वर्ष) पत्नी स्व. भागचंद राणा निवासी ग्राम सैंज तहसील जुब्बल जिला शिमला हिमाचल की मौत हो गई। Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.