NATIONALPOLITICSUttar Pradesh

चिकित्सा मॉडल पर मंथन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे अधिवेशन उद्घाटन ।

कानपुर रोड स्थित सिटी मांटेसरी स्कूल परिसर में आठ और नौ अक्तूबर होने वाले आरोग्य भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन में विभिन्न प्रदेशों में अपनाई जा रही चिकित्सा मॉडल पर भी चर्चा होगी। आरोग्य भारती अवध प्रांत के प्रांतीय सचिव डॉ. इंद्रेश कुमार ने बताया कि अधिवेशन का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।

तो विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. मनमोहन वैद्य उपस्थित रहेंगे।

तो उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता आरोग्य भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश पंडित करेंगे। वहीं आरोग्य भारती के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र सह संयोजक डॉ. संग्राम सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में अखिल भारतीय स्तर पर काम करने वाले चिकित्सा विशेषज्ञों की मौजूदगी में चिकित्सा के साथ ही संगठनात्मक ढांचे पर भी चर्चा होगी।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »