POLITICSTOURISMUTTARAKHAND

11 वकीलों को लेकर पहुंचा बॉबी कटारिया ।

यूट्यूबर बॉबी कटारिया ने आखिरकार शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर किया। हालांकि उसे जमानत मिल गई, जिसका कैंट पुलिस ने विरोध किया। एसीजेएम द्वितीय संजय कुमार की कोर्ट ने यूट्यूबर बॉबी कटारिया को जमानत  मिल गई है।

 बता दे की बॉबी कटारिया पर 11 अगस्त को कैंट थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था आज शुक्रवार को कटारिया दिल्ली से 11 वकीलों को लेकर कोर्ट पहुंचा था। कोर्ट ने 25 हजार रुपये के जमानती बॉन्ड पर  कटारिया को जमानत दी। इससे पहले गुरुवार को यूट्यूबर बॉबी कटारिया की देहरादून कोर्ट में पेशी होनी थी, लेकिन कटारिया दून पुलिस को चकमा दे गया। देहरादून कोर्ट से दूसरी बार बी वारंट निकलने के बावजूद बॉबी कटारिया तय तारीख पर कोर्ट में पेश नहीं हुआ था । दून पुलिस दिल्ली पुलिस द्वारा बॉबी कटारिया को देहरादून कोर्ट लाने का इंतजार करती रही, लेकिन बॉबी कटारिया पहले ही दिल्ली कोर्ट से जमानत लेकर फरार हो गया था।

इसके बाद देहरादून पुलिस बॉबी के खिलाफ धारा 83 की तहत कुर्की की कार्यवाही सुनिश्चित करने की तैयारी में जुट गई। जबकिं कुर्की प्रक्रिया के अंतर्गत धारा 82 के तहत पुलिस पहले ही बॉबी कटारिया के गुरुग्राम आवास में कुर्की नोटिस चस्पा कर चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »