POLITICSUttar Pradesh

17 नगर निगमों और 200 पालिका परिषद में परचन लहराने का लक्ष्य भाजपा……….

 उत्तरप्रदेश निकाय चुनाव को लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल मानते हुए पार्टी पूरे दमखम के साथ मैदान में  भाजपा उतरेगी।  तो इसे लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह और महामंत्री संगठन धर्मपाल ने सोमवार को पार्टी के जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों और निकाय चुनाव के संयोजकों के साथ वर्चुअल बैठककर चुनाव का रोडमैप तैयार किया। 



प्रदेश में नवंबर-दिसंबर में कुल 753 नगरीय निकाय संस्थाओं में चुनाव होना है।  जिसे लेकर भाजपा का मानना है कि इस चुनाव से ही 2024 के लिए भाजपा की शुरुआत होगी।  तो ऐसे में भूपेंद्र चौधरी और धर्मपाल सिंह इस चुनाव में 2017 से बेहतर परिणाम लाने की रणनीति तैयार कर रहे हैं। 


सोमवार की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 11 व 12 सितंबर को जिला स्तर पर और 14 व 15 सितंबर तक मंडल स्तर की बैठकें आयोजित कर सभी नगरीय निकायों में चुनाव संयोजक नियुक्त किए जाने है। 

विधान परिषद चुनाव की तैयारीया

बता दे की जनवरी-फरवरी में विधान परिषद में शिक्षक एवं स्नातक क्षेत्र की पांच सीटों पर चुनाव होने हैं। ये सभी सीटें जीतने के लिए क्षेत्रों के जिलाध्यक्षों और क्षेत्रीय अध्यक्षों को अभी से तैयारी शुरू करनी होगी।


7 सितंबर को नोएडा में पश्चिम क्षेत्र और आगरा में ब्रज क्षेत्र की बैठक लेकर चुनावी तैयारी का रोडमैप तैयार करेंगे। तो इसी तरह चौधरी 8 को कानपुर और 9 को लखनऊ में अवध क्षेत्र की बैठक लेंगे। धर्मपाल 8 को वाराणसी में काशी क्षेत्र और 9 को गोरखपुर में बैठक कर पूर्वांचल में जीत का खाका तैयार करेंगे। 



15 दिन में तीन करोड़ लोगों तक जायेगी भाजपा
17 सिंतबर से 2 अक्तूबर तक चलने वाले सेवा सप्ताह के जरिए सरकार के मंत्री और संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता 15 दिन में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से तीन करोड़ से अधिक लोगों के बीच पहुंचेगी। सेवा पखवाड़े के जरिए ही निकाय चुनाव के लिए माहौल तैयार किया जाएगा। प्रत्येक जिले में प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। भाजयुमो की ओर से रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। लाख से अधिक बूथों पर मनाएगी और उस दिन सभी बूथों पर मोदी के मन की बात को भी सुना जाएगा। 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »