बड़ी खबर: प्रधानमंत्री मोदी का आज देहरादून दौरा, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन

देहरादून | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण दौरे पर हैं। इस यात्रा के दौरान वह बहुप्रतीक्षित दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे, जिससे दिल्ली से देहरादून का सफर मात्र 2.5 घंटे का रह जाएगा।
मिनट-दर-मिनट कार्यक्रम (Schedule):
11:15 AM: पीएम मोदी सहारनपुर (यूपी) पहुंचेंगे। यहां वह दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर के एलिवेटेड सेक्शन पर बने एशिया के सबसे लंबे वाइल्डलाइफ कॉरिडोर (12 किमी) का निरीक्षण करेंगे।
11:40 AM: इसके बाद प्रधानमंत्री प्रसिद्ध डाट काली मंदिर में दर्शन और विशेष पूजा-अर्चना करेंगे।
12:15 PM onwards: पीएम का काफिला देहरादून में प्रवेश करेगा। क्लेमेंट टाउन से गढ़ी कैंट तक एक भव्य रोड शो आयोजित किया गया है, जहां स्थानीय लोग उनका स्वागत करेंगे।
मुख्य कार्यक्रम (Mahindra Ground): दोपहर लगभग 12:30 बजे गढ़ी कैंट के महिंद्रा ग्राउंड में आयोजित जनसभा में पीएम मोदी:
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का आधिकारिक लोकार्पण करेंगे।
एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।
ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था
प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए देहरादून में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शहर के कई हिस्सों में ट्रैफिक डाइवर्जन लागू किया गया है
क्लेमेंट टाउन, राजपुर रोड और गढ़ी कैंट की ओर जाने वाले रास्तों पर रूट बदला गया है।
प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए ट्रैफिक प्लान देखकर ही घर से निकलें



