मोटरयानों पर ग्रीन सेस की दरें
देहरादून। 05 जून, 2025
विषयः मोटरयानों पर ग्रीन सेस की वसूली हेतु शासन द्वारा जारी अधिसूचना के संबंध में।
उपरोक्त विषयक कृपया अवगत कराना है कि शासन द्वारा अधिसूचना संख्या-187/ix-1/2025-106//2012 27-05-2025 के माध्यम से उत्तराखण्ड मोटरयान कराधान सुधार अधिनियम, 2003 की धारा 4 की उपधारा (5) के अधीन मोटरयान पर ग्रीन सेस की दरें निर्धारित की गयी हैं।
अतः अनुरोध कि कृपया उपरोक्त अधिसूचना के अनुक्रम में वाहन 4.0 सॉफ्टवेयर में मोटरयानों पर ग्रीन सेस की संशोधित दरों को निम्नानुसार संशोधित करने का कष्ट करें:-

