UTTARAKHAND

Election2022:- रमजान में जुमे की छुट्टी का जिन बोतल से फिर बाहर निकला

देवभूमि मीडिया ब्यूरो।  उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के चुनाव के लिए इन दिनों चल रही जोर आजमाइश के बीच रमजान में जुमे की छुट्टी का जिन बोतल से फिर बाहर निकला है।
हरीश रावत के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए इससे संबंधित अल्पावकाश के आदेश को भाजपा नेता एवं बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने ढूंढ निकाला।
भाजपा नेता एवं बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने ट्विटर पर 29 दिसंबर 2016 के इस आदेश की प्रति साझा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से पूछा है कि अब वह संन्यास लेने की घोषणा कब करेंगे।
जुमे (शुक्रवार) की नमाज की छुट्टी को लेकर भाजपा और कांग्रेस के मध्य लंबे समय से आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चल रहा है।
भाजपा इस मुद्दे के आलोक में तुष्टीकरण का आरोप लगाते हुए कांग्रेस को घेरती आ रही है।
यद्यपि, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस की ओर से यही कहा गया कि कांग्रेस के कार्यकाल में ऐसा कोई आदेश जारी ही नहीं हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »