EXCLUSIVE

आखिर क्यों पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने कहा मेरे खिलाफ कुछ लोग कर रहें षड्यंत्र

भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत सोशल मीडिया पर तैर रही एक खबर से आहत हैं। ब्रेकिंग न्यूज की शैली में बने वीडियो में कहा गया है कि त्रिवेंद्र के साथ भाजपा के 20 विधायक कांग्रेस की सरकार बनाने जा रहे हैं। त्रिवेंद्र ने फौरन इसे अफवाह बताते हुए कहा कि यह उनके खिलाफ सुनियोजित साजिश है और इसे किसी न किसी का संरक्षण भी है। संरक्षण की बात कहकर उन्होंने किसी नेता का नाम लिए बगैर परोक्ष रूप से निशाना भी साधा है।

 

 

त्रिवेंद्र 20 विधायकों के साथ मिलकर कांग्रेस की सरकार बनाने का वीडियो तेजी से फैला। इससे नाराज त्रिवेंद्र ने कहा कि एक डेढ़ माह पहले भी कुछ तत्वों ने इसी प्रकारका दुष्प्रचार किया था यह एक बड़ा षडयंत्र है, इन तत्वों को किसी का संरक्षण भी प्राप्त है।

वह पार्टी के समर्पित सिपाही हैं। भला ऐसा कोई सोच भी कैसे सकता है ? जिस प्रकार की खबरें लगातार फैलाई जा रही हैं, उन्हें गंभीरता से लिया जा रहा है। साजिश में शामिल लोगों का पता लगाकर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई गंभीरता से पर विचार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »