UTTARAKHAND

बड़ी ख़बर : आप नेता अमेन्द्र बिष्ट ने ज्वाइन की कांग्रेस

देहरादून। धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रहे अमेंद्र बिष्ट ने कांग्रेस में वापसी कर ली है। प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा और टिहरी लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी जोत सिंह गुणसोला ने कांग्रेस मुख्यालय में बिष्ट को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

अमेंद्र बिष्ट धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के नैनबाग क्षेत्र से लगातार दो बार जिला पंचायत के सदस्य हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में वे आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रहे। प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि अमेन्द्र बिष्ट युवा नेता हैं और पार्टी को उनकी ऊर्जा व वैचारिक सोच का लाभ मिलेगा। टिहरी संसदीय सीट से पार्टी प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि अमेन्द्र बिष्ट की घर वापसी पार्टी के लिए सुखद है। उनके आने से धनोल्टी विधानसभा में पार्टी को सहायता मिलेगी।

बिष्ट के साथ कई पंचायत प्रतिनिधियों और आप कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »