UTTARAKHAND

देहरादून-थानो संपर्क मार्ग पर भोपालपानी पुल आज ढह गया

देवभूमि मीडिया ब्यूरो —  देहरादून-थानो संपर्क मार्ग पर भोपालपानी पुल गुरुवार सुबह ढह गया। आनन-फानन पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और आवाजाही बंद कराई

थाना रोड पर बना भोपालपानी पुल पहले से क्षतिग्रस्त था। आज उसका एक और हिस्सा नीचे गिर गया है। जिस कारण दोनों तरफ से आवजाही बंद कर दी गई। कोई जन हानि की सूचना नहीं है।

उद्घाटन से पहले ही आ गई थी दरारें

तो वही मुख्य अभियंता का कहना था कि पुल की दीवारों को तोड़ने के साथ ही नए सिरे से बनाने या किसी भी प्रकार के अतिरिक्त निर्माण की कोई जरूरत नहीं है। जिस तरीके से रेत-बजरी से लदे भारी-भरकम ट्रक रात दिन पुल से गुजर रहे हैं, उन परिस्थितियों में इस तरह का धंसाव हो जाना सामान्य प्रक्रिया है। खामियों को जल्द दूर कर दिया जाएगा।

भोपालपानी पुल में पहले भी धंसाव हो गया था। अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी की अगुवाई में इंजीनियरों ने पुल पर तत्काल बैरिकेडिंग करने के साथ ही एक तरफ से भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी। एहतियात के तौर पर पुलिस की तैनाती के साथ ही विभागीय अवर अभियंता की भी ड्यूटी लगाई थी।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »