Uttar Pradesh

  अब अंतिम चरण में पंहुची दीपावली की  तैयारियां।

देवभूमी मीडिया ब्यूरो  — देव दीपावली की तैयारीयां अब अंतिम चरण मे है। एयरपोर्ट से लेकर गंगा घाट तक, प्रमुख चौराहे, बिजली के पोलों पर तिरंगा स्पाइरल एलईडी लाइटिंग की जा रही है। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा के निर्देश पर सभी विभागों के अधिकारी लगे हैं। गंगा घाट जाने वाले रास्तों और गलियों को गड्ढामुक्त किया जा रहा है। 

बता दें कि रविदास गेट से ट्रामा सेंटर मार्ग, भेलूपुर थाना से गिरजाघर चौराहा, घाट को जाने वाली अस्सी गली, भदैनी गली, जैन गली में गड्ढा मुक्ति का कार्य किया गया है।

तो वही  गंगा के सभी घाटों, घाटों को जाने वाले मार्गों, गलियों में अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। और निरंतर कूड़े का उठान जारी है।तो सार्वजनिक शौचालयों में सफाई की व्यवस्था की गई है।  

 इसके अलावा  कचहरी रोड व चौराहा, तेलियाबाग क्रॉसिंग, हुकुलगंज मकबूल आलम रोड, सर्किट हाउस, बड़ा गणेश लोहटिया, लहुराबीर चौराहा, चौरामाता मंदिर मलदहिया, जगतगंज, तिराहा, कलेक्ट्रेट, कचहरी पर स्पाइरल लाइटिंग की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »