NATIONALPOLITICSUTTARAKHAND

 सफेद पोशाक, लाल पहाड़ी टोपी और कमर पर साफा बांधे पीएम मोदी  केदारनाथ धाम।

 देनभूमी मीडिया  ब्यूरो  ––     बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छठवीं बार केदारनाथ पहुंचे, तो उनके आगमन पर तीर्थपुरोहितों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद एसपीजी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर परिसर पहुंचे। बाबा केदार को नमन कर उन्होंने मंदिर के गर्भ गृह की ओर प्रस्थान किया।

 

 बता दे कि आज शुक्रवार को पीएम मोदी 7 बजकर 55 मिनट पर केदारनाथ पहुंचें। जहां पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अन्य आला नेता व प्रशासनिक अधिकारी उनकी अगवानी की। इसके बाद प्रधानमंत्री ने केदारनाथ में अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 13 किमी लंबे सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे का शिलान्यास किया।

केदारनाथ में लगभग अपने ढाई घंटे के कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी आदिगुरु शंकराचार्य समाधि स्थल के दर्शन भी किया। इसके बाद प्रधानमंत्री एटीवी से पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।और साथ ही उत्तराखंड शासन व रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन से बातचीत की।

 

लगभग 946 करोड़ की लागत से बनने वाले सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे का वह शिलान्यास भी किया। परियोजना से जुड़े नेशनल हाईवे लॉजिस्टक मैनेजमेंट लिमिटेड के अभियंता ने बताया कि प्रधानमंत्री को वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी के माध्यम से परियोजना के बारे में जानकारी दी ।

बाबा केदार के भक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छठवीं बार केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। लेकिन पीएम मोदी इस बार भी अपनी गरुड़ चट्टी जाने की इच्छा पूरा नहीं कर पाए

20 अक्तूबर 2017 को पीएम मोदी ने गरुड़चट्टी क्षेत्र को विकसित करने की बात कही थी। तब उत्तराखंड शासन ने केदारनाथ से गरुड़चट्टी तक तीन किमी नया पैदल मार्ग बनाते हुए उसे केदारनाथ मंदिर से जोड़ने के लिए मंदाकिनी नदी पर स्टील गार्डर पुल का निर्माण भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »