DEHRADUNUttarakhand

Uttrakhand : रिसोर्ट पर पुलिस की रेड! कसीनो में चल रहा था लाखों का जुआ, 27 गिरफ्तार

ऋषिकेश : पौड़ी पुलिस की देर रात्रि बड़ी कार्यवाही

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी को मिली गुप्त सूचना के क्रम में थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में नीरज फॉरेस्ट रिजॉर्ट में बने अवैध कसीनो में जुआ खिलाए जाने की सूचना पर देर रात्रि पौड़ी पुलिस की बड़ी रेड!!

अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार व सीओ श्रीनगर के नेतृत्व में बनाई टीम द्वारा मारा गया रिसोर्ट में छापा!!

रिजॉर्ट के पिछले हिस्से में बने वेलनेस सेंटर के बेसमेंट में छापा मारने पर हाल में 27 पुरुष, व 4 क्रू पीयर (जो गेम खिलवाती हैं) मौजूद मिली!!

इसके अतिरिक्त 5 अन्य महिलाएं मौजूद मिली जो अपने को डांसर बता रही हैं। इसके अतिरिक्त भारी मात्रा में कैसिनो चिप्स,ताश की गड्डियां, कैश,मोबाइल बरामद हुआ है।कार्यवाही अभी जारी है!!

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »