DEHRADUNUTTARAKHAND

उत्तराखंड बजट सत्र 9–13 मार्च तक भराड़ीसैंण विधानसभा में, सरकार ने घोषित की तिथि

देहरादून।

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा में 9 से 13 मार्च तक बजट सत्र होगा। प्रदेश सरकार ने बजट सत्र की तिथि घोषित कर दी हैं। इस संबंध में विधायी एवं संसदीय कार्य विभाग ने विधानसभा सचिवालय को पत्र भेज दिया है। राज्यपाल की अनुमति के बाद बजट सत्र की अधिसूचना जारी की जाएगी।

पिछले वर्ष भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में मरम्मत कार्य के चलते प्रदेश सरकार ने देहरादून विधानसभा भवन में बजट सत्र आहूत किया था। कैबिनेट ने बजट सत्र की तिथि व स्थान तय करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया था।

सीएम ने पहले ही संकेत दिए थे बजट सत्र गैरसैंण में ही होगा। अब सरकार ने अधिकारिक रूप से तिथि घोषित कर दी है। 9 से 13 मार्च तक बजट सत्र की तिथि तय की गई। राज्यपाल की अनुमति के बाद विधानसभा सचिवालय बजट सत्र की अधिसूचना जारी करेगी।

विधानसभा को अब तक पक्ष व विपक्ष के विधायकों से 500 से अधिक प्रश्न मिल चुके हैं। सत्र आहूत होने में अभी समय है, जिससे प्रश्नों की संख्या बढ़ सकती है। इसके अलावा सरकार की ओर से कई विधयेक, वार्षिक प्रतिवेदन रिपोर्ट पर सदन पटल पर रखे जाएंगे।

भराड़ीसैंण विधानसभा में बजट सत्र कराने के लिए हमारी तैयारी पूरी है। विधानसभा सचिवालय के कर्मचारी व्यवस्थाओं में लगे हैं। राज्यपाल की अनुमति के बाद बजट सत्र की अधिसूचना जारी की जाएगी।
– ऋतु खंडूड़ी भूषण, विधानसभा अध्यक्ष

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »