UTTARAKHAND

उत्तराखंड बीजेपी के नेता इन दिनों त्रिवेंद्र सिंह रावत के घर लगातार पहुंच रहे हैं

देवभूमि मीडिया ब्योरों। उत्तराखंड बीजेपी के नेता इन दिनों त्रिवेंद्र सिंह रावत के घर में लगातार पहुंच रहे हैं पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली से आते हुए सीधे त्रिवेंद्र सिंह रावत के घर गए वहीं आज कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी त्रिवेंद्र सिंह रावत के आवास पहुंचे मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया पर तैरती नजर आई
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लिखा कि
व्यस्त चुनाव प्रचार और मतदान के बाद @BJP4UK प्रदेश अध्यक्ष श्री @madankaushikbjp जी, कैबिनेट मंत्री @drdhansinghuk जी ने आवास पर शिष्टाचार भेंट की। साथ ही चुनावी फीडबैक का आदान-प्रदान ।
बड़ा सवाल यह उठता है त्रिवेंद्र सिंह रावत के करीबी नेताओं की टिकट काट दिए गए वहीं चुनाव प्रचार के दौरान भी त्रिवेंद्र सिंह रावत का बहुत उपयोग नहीं किया गया  अब इसके पीछे बीजेपी आलाकमान और संगठन की क्या मंशा थी यह तो वही जाने लेकिन बड़ा सवाल यह उठता है जिस नेता को प्रचार करने के लायक नहीं समझ पाई आज उस नेता के दर पर बीजेपी के प्रदेश के तमाम नेता क्यों पहुंच रहे हैं


			
		

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »