Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना पॉजिटिव

वर्चुअली कर रहा हूं सरकारी काम : योगी

हमारे संवाददाता

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुख्यमंत्री योगी ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और डाॅक्टरों की सलाह का पूर्णतः पालन कर रहा हूं। सभी कार्य वर्चुअली संपादित कर रहा हूं। 

मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर बताया है कि प्रदेश सरकार की सभी गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। इस बीच जो लोग भी मेरे संपर्क में आएं हैं वह अपनी जांच अवश्य करा लें और एहतियात बरतें।

गौरतलब हो कि इससे पहले बुधवार सुबह ही पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा योगी सरकार में मंत्री आशुतोष टंडन की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »