- जौलीग्रान्ट व पंतनगर एयरपोर्ट का अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार होगा विस्तार
- जौलीग्रान्ट में हवाई जहाजों की नाइट पार्किंग की तलाशी जायेगी संभावनाएं
देहरादून : मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में केन्द्रीय नागरिक उड्डयन सचिव श्री प्रदीप खरोला ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रदेश में हवाई सेवाओं के विस्तार एवं जोलीग्रान्ट एवं पंतनगर एयरपोर्ट का अन्तराष्ट्रीय मानकों के अनुसार विस्तार किये जाने के साथ ही प्रदेश में हेली पोर्ट के निर्माण आदि से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की। उन्होंने जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर हवाई जहाजों की नाइट पार्किंग की व्यवस्था से सम्बन्धित संभावनाओं पर भी विचार विमर्श किया। इस अवसर पर सचिव नागरिक उड्डयन श्री दिलीप जावलकर भी उपस्थित थे।
Sign in to your account
