हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर पदों तथा अर्थ एवं संख्याधिकारी पद के लिए साक्षात्कार स्थगित कर दिए हैं। साक्षात्कार की अगली तिथि बाद में घोषित की जाएगी। आयोग ने यह निर्णय कोरोना वायरस के संबंध में शासन की ओर से जारी एडवायजरी को ध्यान में रखते हुए लिया।
आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर गृह विज्ञान, संस्कृत एवं अर्थशास्त्र पद के लिए साक्षात्कार की तिथियां घोषित की थीं। असिस्टेंट प्राेफेसर- गृह विज्ञान (साक्षात्कार तिथि 20 मार्च), संस्कृत (साक्षात्कार तिथि 30 से 31 मार्च) तथा अर्थशास्त्र (साक्षात्कार तिथि एक व तीन अप्रैल) तथा असिस्टेंट प्रोफेसर- राजनीति शास्त्र पद के लिए शेष साक्षात्कार 17, 18, 19 मार्च, 2020 को निर्धारित थे। उक्त सभी साक्षात्कार की तिथियों को स्थगित कर दिया गया है। कोरोना वायरस के संबंध में जारी एडवायजरी को ध्यान में रखते हुए ये साक्षात्कार स्थगित कर दिए गए हैं। वहीं अर्थ एवं संख्याधिकारी पद के लिए साक्षात्कार तिथि 27 मार्च, 2020 को भी स्थगित कर दिया गया।