Uttarakhand

मौसम ने ली करवट, हुई सर्दी की पहली बर्फबारी

  • मौसम विभाग की घोषणा  अगले 24 घंटों में होगी बारिश

देवभूमि मीडिया ब्यूरो  

देहरादून  : उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में गुरुवार शाम से मौसम ने एकाएक करवट बदल ली है। चारों धामों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई और ऊंची चोटियों पर इस वर्ष का पहला हिमपात हो गया।जिसके चलते चारों धामों में अचानक ठण्ड भी बढ़ गयी है। 

इधर, मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटों में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। जबकि उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी और रुद्रप्रयाग में तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

केदारनाथ और बदरीनाथ समेत चारों धामों में गुरुवार शाम साढ़े पांच बजे तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। कुछ ही देर के बाद केदारनाथ क्षेत्र में बासुकिताल, भैरवनाथ और बदरीनाथ क्षेत्र में द्रोणागिरी, काकभुसुंडि, सतोपंथ की चोटियों पर हिमपात हुआ है। राज्य मौसम केन्द्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने कहा है कि 22 से 25 सितंबर के बीच राज्य में भारी बारिश की संभावना है। जबकि शुक्रवार को दून में हल्की बारिश हो सकती है।

devbhoomimedia

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : देवभूमि मीडिया.कॉम हर पक्ष के विचारों और नज़रिए को अपने यहां समाहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह जरूरी नहीं है कि हम यहां प्रकाशित सभी विचारों से सहमत हों। लेकिन हम सबकी अभिव्यक्ति की आज़ादी के अधिकार का समर्थन करते हैं। ऐसे स्वतंत्र लेखक,ब्लॉगर और स्तंभकार जो देवभूमि मीडिया.कॉम के कर्मचारी नहीं हैं, उनके लेख, सूचनाएं या उनके द्वारा व्यक्त किया गया विचार उनका निजी है, यह देवभूमि मीडिया.कॉम का नज़रिया नहीं है और नहीं कहा जा सकता है। ऐसी किसी चीज की जवाबदेही या उत्तरदायित्व देवभूमि मीडिया.कॉम का नहीं होगा। धन्यवाद !

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »