CAPITALNATIONALSTATESUTTARAKHAND

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी श्रीराम जन्मभूमि पर शिलापूजन के साथ रखेंगे आधारशिला : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र

प्रभु श्रीराम का स्मरण कर पांच अगस्त (कल) शाम को अपने घरों में एक दीप अवश्य जलाएं : सीएम त्रिवेंद्र

 

देवभूमि मीडिया ब्यूरो 
देहरादून : मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि बुधवार 05 अगस्त को देश के लिए स्वर्णिम अवसर आ रहा है, जब देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य एवं दिव्य श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु भूमि एवं शिलापूजन के साथ आधारशिला रखेंगे।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि अयोध्या में मर्यादा पुरूषोत्तम राम के मन्दिर निर्माण को लेकर कई युद्ध लड़े गये, सैकड़ो लोगों ने इसके लिये बलिदान दिया। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि हम इस अवसर पर अपने घरों में दीपावली मनाएं, दिये जलायें। भगवान श्रीराम दुनिया के एकमात्र ऐसे चरित्र हैं, जिन्हें मर्यादा पुरूषोत्तम के नाम से जाना जाता है। उन्होंने भगवान श्रीराम जन्मभूमि के लिए बलिदानियों का स्मरण भी किया।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि अयोध्या में बनने वाला श्रीराम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा है। भगवान श्रीराम सनातन संस्कृति, मानवता, नैतिकता, प्रेम व सद्भाव के प्रतीक हैं। भगवान श्रीराम का यह मंदिर देश व दुनिया में अपनी विशिष्टता के लिए पहचाना जायेगा। जब प्रधानमंत्री जी श्रीराम जन्मभूमि पर भूमि पूजन करेगें, इसका साक्षी बनने के लिए देश और समाज के सभी क्षेत्रों एवं वर्गों में काफी उत्साह है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »