EDUCATIONUTTARAKHAND

पर्वतीय क्षेत्रों में 5 और मैदानी क्षेत्रों में 10 या कम छात्र संख्या वाले स्कूल बंद

देवभूमि  मीडिया ब्यूरो प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में 5 और मैदानी क्षेत्रों में 10 या इससे कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को बंद कर इन स्कूलों के बच्चों को नजदीक के उत्कृष्ट स्कूलों में भेजा जाएगा।

जिन स्कूलों से छात्र-छात्राओं को समायोजित किया जा रहा है। उन स्कूलों में काम करने वाली भोजन माताओं को हटाया नहीं जाएगा। जिन स्कूलों में छात्रों को भेजा जा रहा है, उन्हें उसी स्कूल में समायोजित किया जाएगा।

शिक्षा महानिदेशक ने कहा कि इस तरह के स्कूलों को चिन्हित करने की कार्रवाई शिक्षा सत्र 2023-24 से पहले कर ली जाएगी। शिक्षा महानिदेशक ने दिए आदेश में कहा कि चिन्हित विद्यालयों की सूची, छात्र संख्या व शिक्षकों का विवरण 15 जनवरी 2023 तक उपलब्ध करा दिया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »