UTTARAKHAND

जिला शाखा (पौड़ी गढ़वाल) की प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के साथ प्रथम बैठक संपन्न

पौड़ी गढ़वाल। 28-03-2026

आज जिला शाखा, पौड़ी गढ़वाल की प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ,उत्तराखंड के साथ प्रथम औपचारिक बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को सुदृढ़ करना, चिकित्सकों की समस्याओं पर विचार-विमर्श करना तथा राज्य स्तर पर समन्वय स्थापित करना रहा।

इस अवसर पर प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ अध्यक्ष डॉ रमेश कुंवर ने कहा कि उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों की देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाना एक सामूहिक जिम्मेदारी हैं।

उन्होंने कहा कि दुर्गम क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना चुनौतीपूर्ण जरूर हैं , लेकिन चिकित्सक हर परिस्थिति में सेवा देने के लिए तैयार हैं।साथ ही पौड़ी गढ़वाल से पहली धन्यवाद यात्रा की शुरुआत हो गई हैं।

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के महासचिव डॉ यशपाल तोमर ने कहा की इस माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशस्त्र बनाने की दिशा में ठोस पहल होगी।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ शिव मोहन शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय पौड़ी डॉ एल डी सेमवाल,प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के पदाधिकारी,जिला शाखा पौड़ी गढ़वाल के अध्यक्ष डॉ निशांत गर्ग ,महासचिव डॉ सौरभ बोठियल ,जिला शाखा के पदाधिकारी एवं विभिन्न चिकित्सालयों से आए वरिष्ठ एवं कनिष्क चिकित्सकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »