DEHRADUNNANITALPITHORAGARHUTTARAKHANDyouth

84 कर्मचारी होंगे जबरन रिटायर…………..

परिवहन निगम में काम कर रहे 84 अक्षम कर्मचारियों को जबरन रिटायर करने का आदेश निगम मुख्यालय ने जारी किया है। इससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। तो अब उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने इस मामले में जल्द ही यूनियन बैठक बुलाने का निर्णय लिया है।

 बता दे की परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन की ओर से शुक्रवार को जारी अनिवार्य सेवानिवृत्ति  का अनुसार निगम ने देहरादून, नैनीताल, टनकपुर के मंडल प्रबंधन को आदेश दिया है कि वह अक्षम 84 कर्मचारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देते हुए जानकारी मुख्यालय को भेजे।

  तो इसमें स्पष्ट किया गया है कि जो  ड्राईवर ,कंडक्टर ऐसे हैं जो कि अक्षम हैं। वह अपने पद के सापेक्ष काम नहीं कर सकते हैं। इन सभी को परिवहन निगम कर्मचारी सेवा नियमावली-2015 के विनियम के तहत अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाएगी। इसके लिए संबंधित अधिकारी पहले नोटिस जारी करेंगे और फिर रिटायर कर देंगे।  तो निगम ने उन कर्मचारियों को सीआरएस से राहत दी है। जो कि रोडवेज बस हादसे की वजह से अक्षम हुए हैं। 

कर्मचारी होंगे जबरन रिटायर  मंडल- ड्राईवर- कंडक्टर- कुल योग

देहरादून- 01- 27- 11- 39
नैनीताल- 00- 23- 02- 25
टनकपुर- 00- 19- 01- 20
कुल- 01- 69- 14- 84

यूनियन ने जताया विरोध

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने इस पर विरोध जताया है। यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि परिवहन निगम मुख्यालय को कर्मचारी के हित में काम करना चाहिए। उन्होंने बताया कि परिवहन निगम में लागू की गई एस्मा को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। साथ ही जबरन रिटायरमेंट के निर्णय को लेकर यूनियन की बैठक बुलाई गई है, जिसमें आगे का निर्णय लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »