UTTARAKHAND

मानकों की अनदेखी को लेकर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने उठा दिए अग्निवीर भर्ती पर सवाल

मानकों की अनदेखी को लेकर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कल केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री से दूरभाष में वार्ता कर युवकों को हो रही परेशानियों के बारे में अवगत कराया था।

अब केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच करने की बात कही है। उन्होंने कहा की अगर नियमो का उलंघन हुआ है तो मामले की जांच अवश्य होगा।

गौरतलब है की कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कोटद्वार में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली में अधिकारियों द्वारा एक समय में 300 युवकों को दौड़ाए जाने पर महज 8 से 10 युवकों को लेने और पूर्व में उत्तराखंड के युवकों को हाइट में मिलने वाली छूट को भी दरकिनार कर 170 सेंटीमीटर करने आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की थी।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »