TEHRI-GARHWAL

टिहरी झील के ऊपर नाव संचालन बंद होने से ग्रामीण आंदोलनरत

 जिला प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद नाव संचालन हुआ शुरू 

देवभूमि मीडिया ब्यूरो 

नई टिहरी : पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार और टीएचडीसी भारत सरकार और पुनर्वास निदेशालय प्रताप नगर की जनता के साथ घोर अन्याय और अत्याचार कर रही है यहां के सांसद और विधायक चिरनिंद्रा में है जनता ने इन्हें बड़ा बहुमत देकर लंबी नींद में सोने के लिए नहीं भेजा था ।

नई टिहरी स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर ग्राम रोलाकोट चाँठी नकोट बैरबागी झीवँली गडोली नौताड कंगसाली म्यूडा सारपुल आदि गांव के लोग झील के ऊपर नाव बंद होने के कारण पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी के साथ डी एम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे।

धरने के बाद जिला अधिकारी से वार्ता हुई जिसमें जिला प्रशासन ने लिखकर आश्वासन दिया कि तत्काल वोट संचालकों का भुगतान किया जाएगा उसके पश्चात नाव संचालकों ने नाव सेवा चालू की।  

इस अवसर पर जगदंबा रतूड़ी नरेंद्र राणा पीसीसी सदस्य दर्शनी रावत खुशीलाल कुलदीप पंवार सिद्धि राम कुकरेती जिला पंचायत सदस्य रैका प्रधान रोलाकोट आशीष डंगवाल प्रधान कंगसाली प्रधान म्यूडा कुशाल सिंह ममता उनियाल सुमना देवी संपत्ति देवी नरेंद्र रावत गुड्डी देवी सबला देवी सोहन पवार किशन सिंह पवार तेजपाल दीपक थपलियाल राजेंद्र बोरा नरेंद्र चंद रमोला प्रदीप रमोला मोहन सिंह रावत विनोद सकलानी मोहित रावत गिरीश भंडारी युवराज सिंह चौहान प्रकाश कृषाली लखबीर चौहान मान सिंह रौतेला जय सिंह रावत राजेंद्र डोभाल प्रवीन रावत नेहा रावत प्रधान झीवाली घनानंद काला जसवीर कंडियाल आदि लोग धरने में सम्मिलित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »