UTTARAKHAND

कल बंद नहीं रहेंगे स्कूल, छात्रों को करना होगा यह काम

14 अप्रैल को पूरे उत्तराखंड के स्कूलों में मनाई जाएगी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, डीजी ने किया आदेश

उत्तराखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में 14 अप्रैल 2026 को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पूरे उत्साह और सम्मान के साथ मनाई जाएगी। इस संबंध में विद्यालयी शिक्षा विभाग ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। लिहाजा, स्कूल बंद नहीं रहेंगे।

इससे पहले अंबेडकर जयंती पर अवकाश घोषित किया जाता रहा है। हालांकि, दून में यह काफी चुनौतीपूर्ण रहेगा। क्योंकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के लिए दून आ रहे हैं। जिसके चलते जगह-जगह रुट डाइवर्ट किए गए हैं और जाम की आशंका बनी रहेगी। इतना जरूर है कि पीएम के काफिले के रूट से जुड़े स्कूलों को बंद किया गया है।

खैर, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, उत्तराखंड की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सामाजिक न्याय, समानता और दलितों के अधिकारों के महान संरक्षक भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती राज्य के सभी विद्यालयों में व्यापक रूप से आयोजित की जाए। आदेश के अनुसार, स्कूलों में डॉ. अंबेडकर के जीवन, उनके संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »