HEALTH NEWSUTTARAKHAND

प्रमुख होटल कारोबारी भुवन गुंज्याल की सड़क हादसे में मौत ।

देवभूमी मीडिया ब्यूरो– बता दें कि पिथौरागढ़ के प्रमुख होटल कारोबारी भुवन गुंज्याल की शुक्रवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। वरदानी मंदिर से करीब 50 मीटर पहले झरने के निकट एक कार खाई में गिरी नजर आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेजा। भुवन गुंज्याल फुटबॉल के अच्छे खिलाड़ी भी थे। 

कारोबारी भुवन गुंज्याल के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सीएम ने उनके परिजनों से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें सांत्वना दी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »