CHAMOLIUttarakhand

पुलिस ने 80 लीटर कच्ची शराब के साथ तीन लोगो को किया गिरफ्तार

जोशीमठ से विनय : : जोशीमठ में पुलिस द्वारा शराब का बड़ा जखीरा जप्त किया गया है। 80 लीटर कच्ची शराब और 700 लीटर लाहन के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा यह छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 80 लीटर कच्ची शराब और 700 लीटर लाहन जप्त कर नष्ट किया गया।
जोशीमठ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राकेश चंद्र भट्ट ने बताया कि 700 ली लहन को बरामद कर लहन को नष्ट किया गया है। जबकि 80 लीटर कच्ची शराब बरामद की।

सरकार है आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी- रेखा आर्या

कहा कि इस प्रकार के शराब का धंधा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कोर्ट मे पेश किया जाएगा।

इस दौरान पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय नेगी, कांस्टेबल अरुण गैरोला, हरीश कांडपाल, महिला कांस्टेबल निर्मला, अवतार सिंह रावत, मनोज बिष्ट, देवेंद्र राणा, आदि लोग थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »