सूट-बूट पहनकर लेबर से चोरी कराने वाला शातिर गिरफ्तार
हरिद्वार। रिसाइकिल गोदाम से लोहा गलाने वाली मशीन चोरी करने वाले आरोपित को रानीपुर कोतवाली की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित सूट-बूट पहनकर रैकी करता था और फिर मालिक की तरह लेबर बुलाकर सामान उठवाकर अपनी जगह भिजवा देता था। मतलब बिना हाथ लगाए वह बड़ी सफाई से चोरी को अंजाम देता था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर कबाड़ी के गोदाम से लोहा गलाने की मशीन भी बरामद कर ली है।
Leave a Comment

