आईपीएल में सट्टा लगाते तीन व्यापारी समेत चार गिरफ्तार
रुद्रपुर। कार में बैठकर आइपीएल के लिए सट्टा लगाते गदरपुर के तीन व्यापारियों सहित चार लोगों को एसएओजी की टीम ने गिरफ्तार किया है, जबकि एक व्यापारी मौके से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपितों के कब्जे से 90 हजार रुपये नगद बरामद करने के साथ ही दो कार व आठ मोबाइल जब्त कर लिया है। उनके खिलाफ जुआ अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है। साथ ही फरार आरोपित की तलाश की जा रही है। इसके अलावा तीन अन्य को सट्टा लगाते गिरफ्तार किया गया हैे।
Leave a Comment

