NATIONAL

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री दिल्ली में, शाह से की मुलाकात

देवभूमि मीडिया ब्यूरो। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

इससे पहले रावत ने विश्व पर्यावरण दिवस पर राजधानी दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन के प्रांगण में रूद्राक्ष का पौधा लगाया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने राज्य में कोविड-19 की स्थिति से शाह को अवगत कराया व् भविष्य कि रणनीति पर चर्चा की। राज्य में कोविड-19 के मामलों में पिछले दिनों में कमी आयी है।

अधिकारियों के मुताबिक, मुख्यमंत्री रविवार को कुछ केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे और राज्य के विकास से जुड़ी परियोजनाओं पर चर्चा करेंगे। सूत्रों के मुताबिक वह भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से भी मुलाकात कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा ऐसे समय हुआ है जब भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने अगले साल के शुरुआती महीनों में उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा के चुनावों की रणनीति पर चर्चा करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक बुलाई है।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »