Uttarakhand

27 को देहरादून में गरजेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

चारधाम के लिए ”आल वेदर रोड” परियोजना का करेंगे शिलान्यास

देहरादून : विधानसभा चुनाव की आचार सहिंता से ऐन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 दिसंबर को उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। इस दिन वह देहरादून के परेड मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।  नरेंद्र नोदी के दौरे को लेकर पुलिस और खुफिया तंत्री भी सक्रिय हो गया है। इसके साथ ही भाजपा का प्रांतीय नेतृत्व भी तैयारियों में जुट गया है। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि सभा की सफलता के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस दिन वह चारधाम के लिए आल वेदर रोड परियोजना का शिलान्यास करेंगे। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के बनने के बाद उत्तराखंड के चारों धामों बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ ही हेमकुंड साहिब के लिए भी वर्षभर आवागमन सुलभ रहेगा।

devbhoomimedia

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : देवभूमि मीडिया.कॉम हर पक्ष के विचारों और नज़रिए को अपने यहां समाहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह जरूरी नहीं है कि हम यहां प्रकाशित सभी विचारों से सहमत हों। लेकिन हम सबकी अभिव्यक्ति की आज़ादी के अधिकार का समर्थन करते हैं। ऐसे स्वतंत्र लेखक,ब्लॉगर और स्तंभकार जो देवभूमि मीडिया.कॉम के कर्मचारी नहीं हैं, उनके लेख, सूचनाएं या उनके द्वारा व्यक्त किया गया विचार उनका निजी है, यह देवभूमि मीडिया.कॉम का नज़रिया नहीं है और नहीं कहा जा सकता है। ऐसी किसी चीज की जवाबदेही या उत्तरदायित्व देवभूमि मीडिया.कॉम का नहीं होगा। धन्यवाद !

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »