COVID -19UTTARAKHAND

COVID -19 : बुधवार को 11 और कोरोना संक्रमित मिले, कोरोना पॉजिटिव की संख्या पहुंची 126

सुखद : 53 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होकर जा चुके हैं अपने घर

देवभूमि मीडिया ब्यूरो 
देहरादून : बुधवार दोपहर को राज्य की कोरोना टेस्टिंग लैब से मिली रिपोर्ट में उत्तराखंड में 15 कोरोना संक्रमित और सामने आ गए हैं। वहीं देर सायं की रिपोर्ट में दो और कोरोना पोसिटिव मिलने के बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 126 तक जा पहुंची है। जबकि 53 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होकर अपने घरों को जा चुके हैं। इनमें चार मामले ऊधमसिंह नगर, दो उत्तरकाशी, एक हरिद्वार, एक अल्मोड़ा, दो नैनीताल और पांच टिहरी जिले में सामने आया है। 
स्वास्थ्य निदेशालय द्वारा बुधवार दोपहर को जारी रिपोर्ट में अल्मोड़ा, उत्तरकाशी और हरिद्वार में एक-एक तथा  नैनीताल में दो सहित ऊधमसिंह नगर जिले में चार कोरोना पॉजिटिव लोग सामने आए हैं। पिछले 11 दिन में प्रदेश में कोरोना के 65 मामले सामने आ चुके हैं। चिंताजनक बात यह है कि धीरे-धीरे प्रदेश के सभी जिले कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हैं।
अपर सचिव युगल किशोर पंत ने बताया कि बुधवार को 717 सैंपल निगेटिव मिले हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 15 नए मामले मिले हैं। संक्रमित मामलों में टिहरी में पांच, उत्तरकाशी में दो, अल्मोड़ा और हरिद्वार में एक-एक, ऊधमसिंह नगर में चार, नैनीताल जिले में दो संक्रमित मरीज मिले हैं।
उत्तरकाशी में 32 वर्षीय संक्रमित युवक वीरपुर डुंडा का रहने वाला है और कुछ दिन पहले दिल्ली से लौटा था। वहीं जिले में मुंबई से लौटे 29 वर्षीय युवक में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।
टिहरी में मिले सभी पांच संक्रमित मुंबई से लौटे हैं। हरिद्वार जनपद में रुड़की के महानपुर निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति मुंबई से आया था। हाल ही में ग्रीन जोन में शामिल किए गए हरिद्वार जिले में 32 दिन के बाद कोरोना का मामला सामने आया है। ऊधमसिंह नगर जनपद में रुद्रपुर निवासी 29 वर्षीय युवक, किच्छा निवासी 35 वर्षीय और जसपुर में 21 साल के दो युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये चारों संक्रमित मरीज गुरुग्राम, मुंबई और गुजरात से लौटे थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »