जितेंद्र नेगी प्रकरण पर UPDATE, पौड़ी पुलिस की त्वरित कार्यवाई आरोपी युवक हिमांशु चमोली गिरफ्तार पूछताछ जारी
पौड़ी जनपद के तलसारी गांव से आज सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 32 वर्षीय जितेंद्र सिंह पुत्र सतीश चंद्र ने अपने ही घर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
घटना से पहले उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उसने आत्महत्या करने की बात कही थी।
वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बीच फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आखिर मृतक ने यह कदम क्यों उठाया और उसके पीछे कौन-सी परिस्थितियां जिम्मेदार थीं।



