DEHRADUNUTTARAKHANDweather

मौसम अपडेट : आज इन जिलों में बरसेंगे बादल….

देहरादून :  आज इन जिलों में बरसेंगे बादल

उत्तराखंड में प्री मानसून दस्तक दे चुका है। मौसम विभाग ने आज 25 जून को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 30 जून तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट किया गया है।

आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल एवं ऊधमसिंह नगर जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम के आसार हैं। बाकी जनपदों में कहीं-कहीं पर बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना है।

राज्य के सभी जनपदों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इस दौरान पहाड़ों पर कहीं हल्का तो कहीं भारी भूस्खलन होने की आशंका है। जिससे रास्ते भी प्रभावित हो सकते हैं। इस बीच चार धाम जाने वाले तीर्थ यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »