UTTARAKHAND

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भक्त मंडली के साथ पहुँचे बदरीनाथ धाम

बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुँचे भक्त मंडली के साथ बदरीनाथ धाम

तीन दिवसीय हनुमान कथा कल से।

बदरीनाथ धाम पहुंचने पर खाक चौक हनुमान मंदिर में बालक योगेश्वर दास महाराज एवं संत जनों ने किया स्वागत।

बदरीनाथ धाम : 16 जून। सुप्रसिद्ध कथा वाचक बागेश्वर धाम सरकार के नाम से प्रसिद्ध पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज रविवार अपराह्न को बदरीनाथ धाम पहुंच गये है।

वह भक्तों को कल सोमवार से तीन दिवसीय हनुमान की रामभक्ति कथा का रसपान करायेंगे। तीन दिवसीय हनुमान कथा यज्ञ का आयोजन परमार्थ लोक आश्रम बदरीनाथ में किया गया है।

आज बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भक्त मंडली के साथ बदरीनाथ धाम स्थित खाक चौक आश्रम पहुंचे जहां खाक चौक आश्रम के संस्थापक संत बालक योगेश्वर दास जी महाराज तथा अन्य संत गणों ने उनका स्वागत किया।

बागेश्वर धाम पं धीरेंद्र शास्त्री ने यहां उनके दर्शन को पहुंचे भक्तों का अभिवादन भी स्वीकार किया।

इस अवसर पर सर्वेश्वरानंद दास महाराज, , बदरीनाथ धाम के पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, मनोज ठाकुर,बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, मोहन भट्ट सहित बड़ी संख्या में तीर्थयात्री भी मौजूद रहे।

वहीं बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि बागेश्वर धाम सरकार पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज देर शाम को बदरीनाथ मंदिर दर्शन को पहुंच सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »