HEALTH NEWSUTTARAKHAND

120 पहुंची संख्या…..

जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को 24 घंटे के भीतर जिले में नौ नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या 120 पहुंच गई है। जिन नौ मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।

तो जिला वेक्टर जनित रोग अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि सभी मरीजों की स्थिति सामान्य है। मरीजों के क्षेत्रों में डेंगू से रोकथाम और बचाव के लिए जरूरी कार्रवाई जा रही है। आमजन को जागरूक किया जा रहा है।

इस वर्ष जिले में डेंगू के 120 मरीज सामने आ चुके हैं। पहले के सभी मरीज ठीक हो चुके हैं। डेंगू प्रभावित औप संवेदनशील क्षेत्रों में नगर निगम, नगर पालिका परिषद और आशा वर्कर्स की ओर से प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। 

 तो ऋषिकेश के चंद्रेश्वर नगर में डेंगू के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए रविवार को चंद्रेश्वर नगर में डेंगू की रोकथाम और बचाव के लिए एक हफ्ते का सघन अभियान शुरू किया गया। इसके तहत फॉगिंग की जा रही है और डेंगू मच्छर के लार्वा का पता लगाकर उन्हें नष्ट किया जा रहा है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »