CHAMOLI

अब गांव की महिलाएं करेंगी अवैध शराब की मुखबिरी

ठेको के विरोध में तोड़ फोड़ और हिंसा रोकने का किया वादा

चमोली। उत्तराखंड में पोलिसिंग के तरह तरह के पैंतरे आजमाने के बाद मित्र पुलिस ने अब अवैध शराब को लेकर ग्रामीण महिलाओं की मदद लेने का फैसला लिया है। प्रदेश के सभी इलाकों में महिला मंगल दल इन दिनों शराबबंदी को लेकर जमकर विरोध दर्ज करवा रहे हैं।

सोमवार को चमोली कप्तान तृप्ति भट्ट ने विमेन अगेंस्ट ड्रग्स एडिक्शन (वादा) अभियान के तहत चमोली, गोपेश्वर, जोशीमठ में महिला मंगल दलों के साथ बैठक की। बैठक में महिला मंगल दल ने पुलिस का साथ देने का भरोसा दिलाया है। महिलाओं ने हाल में ही चार्ज लेने वाली पुलिस कप्तान तृप्ति भट्ट को बताया कि वे शराब के विरोध में चक्का जाम न करते हुए, अवैध और कच्ची शराब को पकड़वाने में पुलिस की मदद करेंगे।

devbhoomimedia

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : देवभूमि मीडिया.कॉम हर पक्ष के विचारों और नज़रिए को अपने यहां समाहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह जरूरी नहीं है कि हम यहां प्रकाशित सभी विचारों से सहमत हों। लेकिन हम सबकी अभिव्यक्ति की आज़ादी के अधिकार का समर्थन करते हैं। ऐसे स्वतंत्र लेखक,ब्लॉगर और स्तंभकार जो देवभूमि मीडिया.कॉम के कर्मचारी नहीं हैं, उनके लेख, सूचनाएं या उनके द्वारा व्यक्त किया गया विचार उनका निजी है, यह देवभूमि मीडिया.कॉम का नज़रिया नहीं है और नहीं कहा जा सकता है। ऐसी किसी चीज की जवाबदेही या उत्तरदायित्व देवभूमि मीडिया.कॉम का नहीं होगा। धन्यवाद !

Related Articles

2

Back to top button
Translate »