UTTARAKHAND

धामी धाकड़ बल्लेबाज ही नहीं, बेहतरीन गेंदबाज भी हैं-राजनाथ सिंह

देवभूमि मीडिया ब्योरो। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जब-जब उत्तराखंड कार्यक्रमों में आ रहे हैं तब तक प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जमकर तारीफ कर रहे हैं पहले राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री धामी को धोनी की तरह शानदार बल्लेबाज बताया था और कहा था की अंतिम ओवरों में जिस तरीके से धोनी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हैं उसी लिए बीजेपी ने भी धामी को भी अंतिम ओवरों में जबरदस्त बल्लेबाजी करने के लिए भेजा है
 जो वह कर रहे हैं ऐसे में आज जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह देहरादून आए तो उन्होंने मुख्यमंत्री धामी के लिए एक और नई बात कही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से  हुंकार भरी। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जमकर तारीफ की। कहा कि धामी धाकड़ बल्लेबाज ही नहीं गेंदबाज भी हैं।
 कुल मिलाकर राजनाथ सिंह पुष्कर सिंह धामी को ना केवल पूरे नंबर दे गए हैं बल्कि भविष्य में पुष्कर सिंह धामी ही प्रदेश में बीजेपी की बागडोर संभालेंगे इसके संकेत भी दिए गए हैं
 

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »