ऋषिकेश। धर्मनगरी ऋषिकेश के गुज्जर प्लॉट क्षेत्र में एक मुस्लिम परिवार द्वारा प्रत्येक शुक्रवार को अपने घर पर जुमे की नमाज आयोजित किए जाने को लेकर विवाद सामने आया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि परिवार द्वारा बाहरी लोगों और इमाम को बुलाकर नमाज कराई जा रही है, जिसका स्थानीय लोगों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया है।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में पुलिस को भी शिकायत दी है। उनका आरोप है कि परिवार के एक सदस्य ने विरोध के दौरान अभद्र व्यवहार किया और धमकी दी। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आसपास के कुछ लोग इस कारण भय का माहौल होने की बात कह रहे हैं। मामले को लेकर स्थानीय पुलिस को शिकायत सौंप दी गई है।

