CRIMEDEHRADUNUttarakhand

नेहरु कॉलोनी : लूट की घटना का 24 घंटे में खुलासा, 2 गिरफ्तार

नेहरु कॉलोनी क्षेत्र में हुयी लूट की घटना का 24 घंटे के अन्दर दून पुलिस ने किया खुलासा

लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 2 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ़्तार

अभियुक्तो के कब्जे से घटना में लूटा गया मोबाइल, नगदी तथा अन्य सामान किया बरामद

गिरफ्तार दोनो अभियुक्त है आदतन अपराधी, जो पूर्व में भी आपराधिक घटनाओ में जा चुके है जेल

देहरादून/नेहरू कॉलोनी : बीती 5 फ़रवरी को वादी आदित्य गैरोला द्वारा सूचना दी की दो व्यक्ति द्वारा गणेश विहार कुकरेजा कुंज के पास से वादी से मोबाइल व पर्स लूटकर फरार हो गए थे जिसमे वादी का आधार कार्ड व 700 /- रु थे, जिसके संबंध में थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0स0 86/24 धारा 392/506 भादवि0 का अभियोग पंजिकृत किया गया।

लूट की घटना के शीघ्र अनावरण तथा अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थानाध्यक्ष नेहरू को आवश्यक निर्देश दिये गये, जिस पर तत्काल थाना नेहरु कॉलोनी पर टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा सुराग रसी/ पता रसी व सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन करते हुये अभियुक्तो के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गयी।

आज मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल दोनों अभियुक्तो को अजबपुर फ्लाईओवर के नीचे से गिरफ़्तार किया गया, अभियुक्तो के कब्जे से घटना में लूटा गया मोबाइल व पर्स बरामद किया गया।

गिरफ्तार दोनो अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी है, जो पूर्व में एनडीपीएस एक्ट, चोरी तथा मारपीट की घटनाओ में जेल जा चुके है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

1- मो0 जावेद उर्फ सोनू पुत्र इरफान निवासी अजबपुर कला मस्जिद वाली गली थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून उम्र-24 वर्ष

2- शौकीन पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी अजबपुर कल मस्जिद वाली गली, थाना नेहरू कॉलोनी, उम्र – 20 वर्ष

अभियुक्त से एक पर्स, एक मोबाइल फ़ोन, 700 रुपए, एक आधार कार्ड…

आपराधिक इतिहास :-

मो0जावेद उर्फ सोनू

1- मु0अ0सं0-193/20 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना नेहरु कॉलोनी देहरादून

2- मु0अ0सं0-294/22 धारा 380 /411 भादवि0 थाना नेहरु कॉलोनी देहरादून

3- मु0अ0सं0-249/23 धारा 323/504/506 भादवि0 थाना नेहरु कॉलोनी देहरादून

4- मु0अ0स0 86/24 धारा 392/506 भादवि0 थाना नेहरु कॉलोनी देहरादून

शौकिन पुत्र रफिक

1- मु0अ0सं0-249/23 धारा 323/504/506 भादवि0 थाना नेहरु कॉलोनी देहरादून

2- मु0अ0स0 86/24 धारा 392/506 भादवि0 थाना नेहरु कॉलोनी देहरादून

पुलिस टीम में  उपनिरीक्षक दीपक द्विवेदी, चौकी प्रभारी बाईपास देहरादून, कांस्टेबल नितिन सैनी, कांस्टेबल धर्मवीर उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »