HARIDWARUttarakhand

काले धन की सूचना पर बैंक का कैश ले जा रहा वाहन पकड़ा

एक करोड़ 30 लाख रुपये हुए थे बरामद

हरिद्वार :   जिले के नारसन में तीन वाहनों में भरकर कालाधन ले जाने की सूचना पर पुलिस ने नारसन बार्डर पर वाहनों को रोक लिया। चेकिंग के दौरान वाहनों से एक करोड़ 30 लाख रुपये बरामद किए गए। हालांकि पूछताछ में मालूम चला कि उक्त राशि यूको बैंक की मेन ब्रांच मेरठ से हरिद्वार और दून शाखा के लिए भेजी गई थी।

मंगलौर पुलिस को सुबह सूचना मिली कि मेरठ की ओर से तीन प्राइवेट गाड़ियों में कालाधन भरकर नारसन की ओर लाया जा रहा है। इस पर पुलिस ने नारसन बार्डर पर मुस्तैदी से चेकिंग शुरू कर दी। मंगलौर सीओ परीक्षित कुमार और एलआईयू की टीम ने भी नारसन चेकपोस्ट पर डेरा डाल दिया।

थोड़ी ही देर में नारसन बोर्डर चेकपोस्ट पर पकड़ी गयी तीनों गाडिय़ों में एक करोड़ तीस लाख रुपये बरामद किए गए। पूछताछ में बताया गया कि ये पैसा मेरठ से देहरादून यूको बैंक ले जाया जा रहा था। नोट बक्सों में बंद होने के कारण पुलिस को शक हुआ। इसके बाद पुलिस तीन गाड़ियों को पकड़ कर चौकी ले आयी और जांच शुरू कर दी।

इस दौरान यूको बैंक के कर्मी विनीत पांडे व एमएस चंदा से पूछताछ के बाद पुलिस संतुष्ट हो गई। इसके बाद नारसन चौकी से अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ाकर वाहन को भेजा गया। पुलिस के अनुसार इतनी बड़ी रकम के साथ केवल एक ही गार्ड था।

devbhoomimedia

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : देवभूमि मीडिया.कॉम हर पक्ष के विचारों और नज़रिए को अपने यहां समाहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह जरूरी नहीं है कि हम यहां प्रकाशित सभी विचारों से सहमत हों। लेकिन हम सबकी अभिव्यक्ति की आज़ादी के अधिकार का समर्थन करते हैं। ऐसे स्वतंत्र लेखक,ब्लॉगर और स्तंभकार जो देवभूमि मीडिया.कॉम के कर्मचारी नहीं हैं, उनके लेख, सूचनाएं या उनके द्वारा व्यक्त किया गया विचार उनका निजी है, यह देवभूमि मीडिया.कॉम का नज़रिया नहीं है और नहीं कहा जा सकता है। ऐसी किसी चीज की जवाबदेही या उत्तरदायित्व देवभूमि मीडिया.कॉम का नहीं होगा। धन्यवाद !

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »