गुप्तकाशी । सोमवार सुबह केदारनाथ हेलीपेड पर हादसा होते होते बचा जब हैलिकॉप्टर उड़ान भरने की तैयारी कर Take off करने ही वाला था कि उसके पिछला हिस्सा जमीन से जा टकराया परिणामस्वरूप केदारनाथ के दर्शनकर लौट रहे हैलिकॉप्टर में सवार छह लोग चोटिल हो गए। हालांकि किसी की ज्यादा चोट तो नहीं आई।
रुद्रप्रयाग जिले के कप्तान अजय सिंह ने बताया कि घटना सोमवार को सुबह 11:30 बजे की है, जब केदारनाथ से दर्शन कर 6 यात्री वापस फाटा लौटने के लिए यूटी एयर कंपनी के हेलीकाप्टर में बैठे ही थे कि इस दौरान तकनिकी खराबी के कारण सही ढंग से हेली टेकऑफ नहीं कर पाया और उसे हेलीपैड पर ही इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।
उन्होंने बताया कप्तान हेलीकाप्टर को बैलेंस नहीं कर पाया जिससे वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया हेलीकॉप्टर में बैठी सभी 6 सवारियां और भी पायलट सुरक्षित है कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।