स्वास्थ्य विभाग की टीमें कर रहीं घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण
631 घरों में जाकर 3756 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की 25 टीमों ने
देवभूमि मीडिया ब्यूरो
हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही हैं। हल्की-फुल्की बीमारियों से संबंधित दवाइयां निशुल्क दी जा रही हैं।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि शनिवार सुबह आठ बजे से एक बजे के बीच स्वास्थ्य विभाग की 25 टीमों ने बड़ी मस्जिद तथा आसपास के क्षेत्र के 631 घरों के 3756 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सिर दर्द, बदन दर्द, पेट दर्द के अलावा ताकत की गोलियां तथा ओआरएस के पैकेट वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए टीमें स्वास्थ्य परीक्षण सुबह आठ बजे से कर रही हैं।